बुधवार, 4 मार्च 2015

स्मार्ट होली



ट्विटर पर खेली 
जी भर के होली 
मला फेसबुक पर 
अबीर गुलाल 
चिप्स और गुजिया 
वट्सअप पर खाई 
लाइक,कमेंट, स्माइली 
दे दी सबको बधाई 
रंग - बिरंगी सेल्फियां 
प्रोफ़ाइल पर चिपकाई 
मिलावट का रोना नहीं 
ना कमरतोड़ महंगाई 
दुनिया आभासी 
खुशियां आभासी 
आभासी हैं रंग 
संगी नहीं, साथी नहीं 
होली खेल रहे नर - नारी 
अब स्मार्ट फोन के संग ।